NSDC ॠण तथा परियोजना में भागीधारी दोनों तरीकों से वित्तीय सहायता प्रदान करती है। कुछ चुनिन्दा निजी क्षेत्र की इकाईयों को सरकार द्वारा कर तथा अन्य कई प्रकारों से जो छूट मुहैया कराई जाती है उनमे भी वित्तीय तौर पर NSDC की अहम् भूमिका निभाने की योजना है।
प्रस्तावों के निवेदन तथा संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष जानकारी हेतु 'वित्तीय जानकारी' खंड पर क्लिक करें।
सम्बद्ध सुविधाएं
वित्तीय जानकारी
प्रस्तावों के लिए आमंत्रण
गोपनीयता की शर्तें
"NSDC के पास जितने भी प्रस्ताव निवेदन के लिए आयेंगे
वो NSDC की संपत्ति मानी जाएँगी तथा NSDC उन्हें प्रस्तावक
को नहीं लौटाएगी। NSDC अपनी तरफ से इस बात का ख्याल
रखेगी की प्रस्ताव में शामिल की गयी सूचनाएं गोपनीय रहे।
परन्तु NSDC को यह हक होगा की वह प्रस्ताव में शामिल
सूचनाएं अपने विभिन्न परामर्शदाताओं तथा वकीलों इत्यादि
के साथ बाटें तथा अगर कानूनी रूप से यह आवश्यक हुआ तो
वह इसे प्रकट करने का हक भी रखे। NSDC को यह पूर्ण हक होगा
की वो बिना किसी को स्पष्टीकरण दिए किसी भी प्रस्ताव को
अस्वीकार कर दे।"