1. कौशल विकास के क्षेत्र में कार्यरत मेरी खुद की प्रशिक्षण संस्था है, क्या मैं वित्तीय संसाधन पाने की योग्यता रखता हूँ?
जी हाँ, आप वित्त पाने के लिए बिल्कुल योग्य हैं। परन्तु वित्त पाने से पहले NSDC ने जो मानदंड तय कर रखे हैं उन पर आपकी संस्था को खरा उतरना पड़ेगा, तभी आपको वित्त प्रदान किया जाएगा। इन मानदंडों की ज्यादा जानकारी के लिए आप यहाँ 'क्लिक करें'।
2. NSDC मेरी संस्था को किस प्रकार से समर्थन दे सकती है?
ऋण तथा भागीदारी दो तरीकों से NSDC आपकी संस्था को समर्थन दे सकती है। परन्तु यह प्रस्ताव की गुणवत्ता परखने के बाद हीं स्पष्ट किया जा सकता है की किस प्रकार का समर्थन आपकी संस्था को दिया जाये।