1. मैं एक उद्यमी हूँ, क्या मैं NSDC से वित्तीय संसाधन पाने की योग्यता रखता हूँ?
जी हाँ, बिल्कुल आप योग्यता रखते हैं। परन्तु आपके प्रस्ताव की गुणवत्ता परखने के बाद हीं इस विषय में कोई निर्णय लिया जा सकता है। योग्यता के मानदंडों की ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ 'क्लिक करें'।
2. NSDC किस प्रकार मेरे यहाँ कार्यरत कर्मियों के प्रशिक्षण में मेरी मदद कर सकता है?
NSDC सीधे तौर पर प्रशिक्षण या कौशल विकास के कार्यक्रमों को अंजाम नहीं देती। परन्तु इस दिशा में जो संस्थाएं कार्यरत हैं उनके साथ समन्वय बिठाकर तथा उन्हें विभिन्न रूपों में समर्थन देकर कौशल विकास के कार्य को अपनी मंजिल तक पहुँचाती है।
3. NSDC मेरी संस्था को किस प्रकार का समर्थन दे सकती है?
ऋण तथा भागीदारी दो तरीकों से NSDC आपकी संस्था को समर्थन दे सकती है। परन्तु यह प्रस्ताव की गुणवत्ता परखने के बाद हीं निर्णय लिया जाएगा की आपकी संस्था को कैसे समर्थन दिया जाये।