NSDC के परामर्शदाता बनें
NSDC के परामर्शदाता बनें

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) की विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले विशषज्ञों के साथ कार्य करने की योजना है। इन विशेषज्ञों की नियुक्ति परियोजना के विभिन स्तरों पर होगी तथा अपनी विशेषज्ञता के अनुसार वो भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में काम करेंगे।  ये विशेषज्ञ परामर्शदाताओं के रूप में कार्य करेंगे। इससे यह लाभ होगा की NSDC के पास भिन्न-भिन्न पृष्ठभूमि के विशेषज्ञों का एक पैनल उपलब्ध होगा जिनकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल विभिन्न परियोजनाओं के लिए किया जा सकेगा। समय-समय पर हम इस बात की घोषणा करेंगे की हमें किन-किन क्षेत्रों से सम्बद्ध विशेषज्ञों की आवश्यकता है। हमारे साथ काम करने के इच्छुक विशेषज्ञ अपना बायो-डाटा निम्नलिखित पते पर इमेल कर सकते हैं: recruitments@nsdcindia.org

हमने कुछ क्षेत्रों की पहचान भी कर ली है जिनमे हमें विशेषज्ञों के पैनल की आवश्यकता है।

चयन हेतु पैमाना

भूमिका    विशेषज्ञता कार्य का अनुभव
निर्देशक इसके अंतर्गत वैसे निर्देशक आते हैं जो उन कम्पनियों के निर्देशक मंडल में NSDC के प्रतिनिधि बन सके जिनमे NSDC ने इक्विटी के रूप में पूँजी निवेश किया है। 15 वर्ष
कौशल विकास की विशिष्ट जानकारी के विशेषज्ञ सेवा-निवृत सरकारी अधिकारी, उद्यमी तथा पेशेवर जानकार जो कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य कर चुकें हो तथा इस क्षेत्र  की सभी सूक्ष्मताओं से वाकिफ हों। 10 वर्ष  
क्षेत्र विशेष के लिए विशेषज्ञ इसके अंतर्गत वैसे क्षेत्र के विशेषज्ञ आते हैं जो NSDC द्वारा पहचाने गए उच्च विकास की क्षमता वाले क्षेत्र तथा अनियोजित क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। 10 वर्ष
परिचालन विशेषज्ञ  इसके अंतर्गत वैसे विशेषज्ञ आते हैं जिन्हें  परियोजना की निगरानी तथा परिचालन का अनुभव हो। 10 वर्ष
कानून तथा वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञ इसके अंतर्गत कानून तथा वित्तीय पेशे से जुड़े विशेषज्ञ आते हैं जिनसे आवश्यकता पड़ने पर परामर्श लिया जा सके। 5 वर्ष
तकनिकी विशेषज्ञ इसके अंतर्गत वैसे तकनिकी विशेषज्ञ आते हैं जो प्रक्षिक्षण प्रदान करने के क्षेत्र में कार्यरत हैं; जैसे लेखन से जुड़े विशेषज्ञ; प्रशिक्षक; क्षमता निर्धारक इत्यादि।   5 वर्ष

 

चयन से पहले की प्रक्रिया

कौशल विशेषज्ञ जिनकी आवश्यकता है

  • प्रस्ताव विशेषज्ञ
  • कानूनी  विशेषज्ञ
  • वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञ
  • क्षेत्र-विशेष के विशेषज्ञ

बायो-डाटा का संग्रह

  • NSDC वेबसाइट
  • नौकरी में भर्ती की एजेंसियां
  • विभिन्न विज्ञापन

चयन

  • बायो-डाटा का कौशल की आवश्यकताओं के साथ मिलान
  • साक्षात्कार
चयन के बाद की प्रक्रिया

अनुबंध की प्रक्रिया

  • नियत भुगतान की शर्तें
  • अनुबंधन

परिचय

  • NSDC से परिचय
  • भूमिका से परिचय

प्रगति का आकलन

  • परियोजना समाप्ति पर आकलन
  • तिमाही आकलन

 

नियुक्ति हेतु बायो-डाटा भेजने के लिए ईमेल का पता: recruitments@nsdcindia.org

हमारी भूमिका

  • कौशल विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहन
  • विभिन्न स्तरों पर साझेदारी का निर्माण
  • निजि क्षेत्र के उद्यमियों के लिए कौशल विकास में सहभागिता की ज़मीन तैयार करना

आगे पढ़ें ...